मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना किसानों के लिये मील का पत्थर साबित हो रहा है। किसानों के खाते में प्रतिवर्ष दो बार दो-दो हजार रूपये के मान से कुल 4 हजार रूपये सीधे पहुंच जाते हैं जो उनकी खेती किसानी के लिये जरूरत पडऩे पर मददगार होते हैं।

रीवा जिले के सुमेधा निवासी किसान रावेन्द्र सिंह बताते हैं कि खेती में कई अवसरों पर संसाधनों जैसे खाद, बीज, कीटनाशक व सिंचाई आदि के लिये पैसों की जरूरत होती है। बीच सीजन में साहूकार से ऋण लेना होता हैं जिसका ब्याज अधिक देना पड़ता था। मगर अब किसान हितैषी मुख्यमंत्री जी के चार हजार रूपये देने की घोषणा की तथा हमारे खाते में सीधे पैसे आ गये। यह राशि हमें वरदान स्वरूप है जो हमारी खेती की जरूरतों को पूरा करने में मदद देती है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये जा रहे किसान सम्मान निधि की 6 हजार रूपये की राशि व मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये चार हजार रूपये अर्थात वर्ष भर में 10 हजार रूपये किसानों के लिये संजीवनी जैसे हैं जो हमें खेती को लाभ का धंधा बनाने में सहायक होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सच्चे किसान हितैषी है जिन्होंने किसानों के बारे में चिंता की और उनकी मदद कर रहे लें। किसान रावेन्द्र सिंह सच्चे ह्मदय से आभार ज्ञापित करते हुए धन्यवाद देते हैं।