रायसेन जिले में मौसम खरीफ 2020 को अतिवृष्टि और कीटव्याधि से फसलों को हुई क्षति से जिले के 127173 किसान प्रभावित हुए थे, जिनके लिए 196 करोड़ रू से अधिक राहत राशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में 64 करोड़ 69 लाख रू से अधिक मुआवजा राशि वितरित की गई है मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गत दिनों प्रदेश के 30 लाख किसानों के खातों में राहत राशि की द्वितीय किस्त के 1530 करोड़ रू की राशि वितरित की गई। रायसेन जिले के ग्राम ब्यावरा निवासी किसान लीलाकिशन कुर्मी भी खरीफ 2020 की फसल क्षति के मुआवजे की द्वितीय किस्त के 32314 रुपए मिलने से बेहद खुश हैं।

लीलाकिशन कुर्मी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि उनके पास खेती के अलावा आय का कोई दूसरा साधन नहीं है।  खरीफ 2020 मौसम के दौरान अतिवर्षा होने के कारण फसल खराब हो गई थी, जिससे उन्हें बहुत नुकसान हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुआवजा राशि वितरित कर किसानों को बहुत राहत दी है। लीलाकिशन ने बताया कि उन्हें मुआवजा राशि की पहली किस्त पहले मिल गई थी और अब दूसरी किस्त भी मिल गई है। जिससे वह अपने खेती से जुड़े काम कर सकेंगे।